जयदेव प्रसाद उमादत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिक निरिक्षण संपन्न

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती: जयदेव प्रसाद उमादत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज 14 बीघा मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल में विद्या भारती योजना के अनुसार तीन दिवसीय वार्षिक निरीक्षण  निरीक्षक  संजय ममगाईं  (प्रधानाचार्य, एसवीएम तिमली पौडी गढ़वाल) और  शैफाली पांडेय   (प्रधानाचार्य, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर  काशीपुर) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।स्थानीय आधार पर  रामकृष्ण पोखरियाल  (सेवानिवृत्ति शिक्षक विद्या निकेतन जूनियर हाई स्कूल कैलाश गेट टिहरी गढ़वाल), अजय  (प्रवक्ता गणित  भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश), शालिनी कपूर  (प्रवक्ता अर्थशास्त्र  भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश) निरीक्षकों के रूप में उपस्थित रहे । समस्त निरीक्षक बंदुओं और भगिनियों के द्वारा विद्यालय के पठन पाठन , अभिलेखित कार्य, प्रशासनिक कार्य, विद्यालय का भौतिक वातावरण , साजसज्जा , वंदना , अनुशासन आदि का अवलोकन हुआ । विद्यालय की सम्मानित प्रधानाचार्य  रजनी रावत  ने सभी आगंतुक निरीक्षकों का विद्यालय परिवार की और से हार्दिक अभिनंदन और आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर विद्यालय शिक्षकों में  प्रदीप रावत, शांति प्रकाश पांडे, सतीश रतूड़ी, दुर्गा थपलियाल, भास्कर ,  कविता नेगी,  अर्चना उनियाल,  रेनु भट्ट ,  लक्ष्मी जोशी, कविता ध्यानी, उषा घिलढ़ियाल,  विनीता बिजलवान, आशा असवाल ,  नमिता सेमवाल, रंजना रावत,  बिंदु और कुमारी सीमा यादव उपस्थित रहे

Related Articles

हिन्दी English