यह बजट विकसित भारत का बजट है जिसमें प्रत्येक का ध्यान रखा : नि महापौर अनिता ममगाईं
ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : नि महापौर अनिता ममगाईं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी है. शानदार बजट पेश करने केलिए. उन्हूने कहा, 2024 – 25 के शानदार बजट को पेश करने के लिए मैं बधाई देतु हूं देश की यशस्वी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जिन्होंने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए इस बजट को पेश किया है यह बजट विकसित भारत का बजट है जिसमें प्रत्येक का ध्यान रखा गया है गरीबों का युवाओं का महिलाओं का किसानों का विशेष कर महिलाओं को लड़कियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 3 लाख करोड़ का प्रावधान बजट में रखा गया है जिसके लिए मैं वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करती हूं यह बजट सबका साथ सबका विकास जैसा बजट है जो कि हमारी पार्टी का मूल मंत्र है आज जिस प्रकार का बजट पेश हुआ उसने मुख्य विपक्षी पार्टी को भी बजट की सराहना करने के लिए मजबूर कर दिया यह बजट युवाओं की बेरोजगारी खत्म करने का रोजगार देने का बजट है मै पुनः वित्त मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई देती हूं।




