नगर निगम ऋषिकेश के विकास में मंत्री के आशीर्वाद से किसी प्रकार की धन की कमी नहीं होगी-शम्भू पासवान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  : नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान मंत्री डॉ अग्रवाल ने बधाई दी और नगर निगम के चौमुखी विकास करने के लिए शुभकामनाएं दी। नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान ने मुलाकात के दौरान कहा कि नगर निगम ऋषिकेश के विकास में शहरी विकास मंत्री के आशीर्वाद से किसी प्रकार की धन की कमी नहीं होगी। इस दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कविता शाह, वन विकास निगम के सदस्य देवदत्त शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English