आज होगी तीनों सेना प्रमुख की जॉइन्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस, हो सकता है कोई बड़ा ऐलान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : ‘टूर ऑफ ड्यूटी’ का ऐलान हो सकता है बुधवार को. भारतीय सेना, नेवी और एयरफोर्स तीनों ही सेना प्रमुख जॉइन्ट प्रेस करेंगे. इस दौरान तीनों सेना प्रमुख सेना में भर्ती को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. यह जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर संभावनाएं जताई जा रही हैं कि सेना प्रमुख चीफ टूर ऑफ ड्यूटी को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं.

इसके तहत सेना में 40-50 हज़ार तक जवानों की भर्ती होगी जिनकी नौकरी करीब 3-4 सालों के लिए ही होगी. इसके बाद इनमें से 75 फीसदी लोग निकाल दिए जाएंगे, जबकि 25 फीसदी लोग सेना में नौकरी कर सकेंगे यानी उनको परमानेंट रखा जायेगा. इसके अलावा कहा जा रहा है कि तीनों सेनाएं सेना में होने वाले नए सुधार की जानकारी भी दे सकती हैं. सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस की खबर सरकार द्वारा चीफ ऑफ डिफेंस पद की नियुक्ति में किये गए बदलाव के बाद आ रही है.

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

टूर ऑफ ड्यूटी?
टूर ऑफ़ ड्यूटी क्या होता है ? इसके बारे में जानिये. ये विदशों में प्रचलित पुराना पैटर्न है जिसमें कुछ समय के लिए युवाओं को सेना में अपनी सेवा देना का अवसर मिलता है.इसकी शुरुआत सेमा में योग्य उम्मीदवारों की कमी को दूर करना था. इसके लिए उन्हें ट्रेंड भी किया जाता है. इसमें 3-4 सालों के लिए भारतीय सेना, नेवी और एयरफोर्स में जवानों की भर्ती की जाती है.

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English