युवक पत्नी के लिए साड़ी पसंद करने के बहाने घर पर लाया युवती को और कर दिया मर्डर, फिर डेड बॉडी के साथ बनाये संबंध, आरोपी अमन बिष्ट गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली : क्रूरता की हद है…राजधानी दिल्ली में एक युवती की हत्या कर उसके शव के साथ संबंध बनाने का मामला सामने आया है. मामला दिल्ली में बुराड़ी थाने के कौशिक एन्क्लेव का है. पुलिस थाने में 19 फ़रवरी को एक कॉल आयी एक महिला की कि मेरे घर के के बेड रूम में एक युवती का शव पड़ा है.

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा युवती मृत हालत में थी. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया अमन बिष्ट के रूप में पहचाने जाने वाले आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है.उस पर धारा 302 और 377 के तहत मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस उपायुक्त सागर सिंह कलसी ने बताया, पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, फोन करने वाली महिला ने बताया कि जब वह शाम को अपने घर पहुंची, तो उसे अपने बेडरूम के फर्श पर एक लड़की का शव पड़ा मिला।प्रथम दृष्ट्रया महिला के पति पर शक हुआ. घटना के बाद वह फरार हो चुका था. पता चला है कि अपनी पत्नी के साथ असंतुष्ट यौन जीवन के कारण आरोपी मानसिक तौर पर परेशान रहता था। वह ड्रग्स, शक्तिवर्धक दवाई भी लेता था.

ALSO READ:  UK : एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

कलसी ने पत्रकारों को बताया कि अपराध के दिन बिष्ट युवती को अपनी पत्नी के लिए साड़ी पसंद करने के बहाने अपने घर ले आया। डीसीपी ने कहा, युवती ने जब वहां से भागने की कोशिश की गुस्से में उसकी गर्दन पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद बिष्ट ने कथित तौर पर युवती के शव के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है और फॉरेंसिक जांच के नतीजे का भी इंतजार कर रही है।

Related Articles

हिन्दी English