ऋषिकेश : वर्ल्ड बैंक विश्व पोषित पेयजल योजना के अंतर्गत हो रहे कार्य ‘बहुत ही घटिया’ गुणवत्ता के,मानक के अनुसार खुदाई भी नहीं हुई : एडवोकेट राकेश सिंह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आज कैंप कार्यालय बापू ग्राम ऋषिकेश में विश्व बैंक पोषित पेयजल योजना ऋषिकेश देहात में शिकायत निवारण समिति (GRC) द्वारा एक बैठक आहूत की गई, बैठक में सहायक अभियंता ने शिकायत सुनी । इस दौरान . महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह “पार्षद” ने आरोप लगाया कि वर्ल्ड बैंक विश्व पोषित पेयजल योजना के अंतर्गत जो कार्य हो रहे हैं वह बहुत ही घटिया गुणवत्ता के हैं, इनके द्वारा जो पाइप लाइन हमारे सभी क्षेत्रों में बिछाई गई बिछाई गई उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है, वहीं दूसरी ओर ठेकेदार द्वारा जो पाइप निश्चित मानक खुदाई कर डाली जानी थी, वह उस मानक के अनुसार नहीं डाली गई, इस कारण भविष्य में पूरी पाइपलाइन फटती रहेगी और जनता को परेशानी होगी, इस बात की शिकायत पूर्व में भी की गई है और आज सभी नए सम्मिलित क्षेत्रों के पार्षदगण एवं उपस्थित जनता के सामने पुनः सहायक अभियंता के समक्ष यह शिकायत मेरे द्वारा की गई है अगर अभी भी विभाग ने संज्ञान नहीं लिया तो इसकी शिकायत शीघ्र ही जिलाधिकारी देहरादून एवं अन्य अस्तर तक की जाएगी.

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल

इस तरह सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है, यह अच्छा नहीं है आज इस तरह सभी सरकारी योजनाएं बर्बाद हो रही है और जिम्मेदार नेता और अधिकारी मौन है, अगर जमीन पर हकीकत रूप से इमानदारी से विकास कार्य होते हैं तो आज शिकायत करने की जरूरत नहीं पड़ती, इस मौके पर पार्षद जगत सिंह नेगी, पार्षद विजय बडोनी, पार्षद विपिन पंत, पार्षद बिरेंद्र रमोला, सुंदरी कंडवाल, सचवीर भंडारी, वैशाख सिंह पयाल, माया घाले, कनिष्ठ अभियंता, सुपरवाइजर, आदि मौके पर उपस्थित थे.

Related Articles

हिन्दी English