नीम बीच पर डूबे ब्यक्ति की हुई पहचान, परिजन भी पहुंचे, SDRF का सर्च अभियान जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती  : कल नीम बीच पर गंगा नदी में  डूबे युवक की आज भी सर्चिंग जारी, पुलिस द्वारा डूबे युवक की पहचान कर ली गई है, परिजन मौके पर पहुंच गए है. SDRF इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण के मुताबिक,  दिनांक 9/5/2025 जल पुलिस द्वारा सूचना दी गई थी की नीम बीच पांडव पत्थर पर एक व्यक्ति डूब गया है. इस सूचना पर एस डी आर एफ मौके पर पहुंचे. तो नदी के किनारे एक पत्थर के ऊपर एक सफेद रंग की कमीज व नीले रंग का पजामा व एक नील का रंग का मोबाइल फोन मिला. जिस पर समय 20:00 बजे एक नंबर से कॉल आई. जिससे जानकारी  प्राप्त हुई  तो नीम बीच में डूबने वाला व्यक्ति होटल देव गंगा तपोवन में काम करता था. जिसका नाम तेजपाल सिंह (19 वर्ष) पुत्र  शूरवीर सिंह निवासी पनडर गांव पोस्ट ऑफिस कंडियाल थाना लमगांव प्रताप नगर के रूम में पहचान हुई है.फिलहाल खबर लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था. सर्च जारी था.

Related Articles

हिन्दी English