यूपी : सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज में स्तन कैंसर का पहला हुआ सफल ऑपरेशन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • प्राचार्य सलिल श्रीवास्तव क़ी मेहनत लाई रंग..
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुल्तानपुर में स्तन कैंसर सर्जरी का सफल कार्य हुआ है आपको बता दें एक 70 वर्षीय महिला के बाएं स्तन में कैंसर की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई है महिला पिछले तीन माह से बाएं स्तन में गांठ की समस्या से जूझ रही थी एवं उसका वजन भी लगातार कम होता जा रहा था।महिला पिछले सप्ताह सर्जरी ओपीडी में डॉक्टर मनीष कुमार को दिखाने आई थी। जांच के पश्चात डॉक्टर मनीष कुमार ने ऑपरेशन से पूर्व कई परीक्षण कराए,जिनमें यह पुष्टि हुई कि महिला के बाएं स्तन में कैंसर है। उक्त स्थिति को देखते हुए प्राचार्य डॉक्टर सलिल श्रीवास्तव के प्रोत्साहन के बाद डॉक्टर मनीष कुमार ने महिला की सर्जरी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ही करने का निर्णय लिया।
यह स्तन कैंसर की पहली सर्जरी है जो सुल्तानपुर चिकित्सा महाविद्यालय में सफलतापूर्वक की गई है। ऑपरेशन के बाद महिला पूरी तरह से स्वस्थ है और उसकी स्थिति स्थिर है।सर्जरी की टीम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर मनीष कुमार के साथ डॉक्टर निखिल मिश्रा (सीनियर रेजिडेंट), डॉक्टर पीयूष कुमार सिंह,निश्चेतक डॉक्टर मनीष सिंह,सिस्टर इंचार्ज प्रेमलता तथा सिस्टर नसीमा भी मौजूद थीं। टीम के समन्वय और कुशलता से यह ऑपरेशन सफल हुआ है,जो चिकित्सा महाविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।इस सफलता से स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सुल्तानपुर में कैंसर उपचार के क्षेत्र में नए द्वार खुलने की आशा है,जो क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत एवं प्रेरणा है। प्राचार्य ने  स्तन कैंसर के पहले सफल ऑपरेशन के लिए पूरी टीम को बधाई दी है।

Related Articles

हिन्दी English