ऋषिकेश में 72 सीढ़ी के पास बुजुर्ग ने लगाईं छलांग गंगा नदी में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  शनिवार शाम  4 बजे के लगभग ऋषिकेश कंट्रोल की सूचना पर  कोतवाली ऋषिकेश के अंतर्गत 72 सीढ़ी के पास से एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगा दी.   एस डी आर एफ टीम, जल पुलिस कल डूबे व्यक्तियों के सर्चिंग के दौरान उस घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन  नदी का जलस्तर बहुत बढ़ गया है.  जिस कारण डूबे व्यक्ति का अभी पता नहीं चल पाया.  एस डी आर एफ टीम द्वारा सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया जा रहा है.   परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद है, व्यक्ति स्थानीय है.  ब्यक्ति का नाम राज किशोर गुप्ता उम्र 63 वर्ष  है जो काले की ढाल ऋषिकेश निवासी है. सर्च जारी है. अन्य डूबे व्यक्तियों का भी अभी कुछ पता नहीं चल पाया टीम की सर्चिंग जारी है, जिनके परिजन भी आज ऋषिकेश थाना लक्ष्मणझूला पहुंच गए थे.
ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English