पौड़ी : जिलाधिकारी ने पेयजल निगम, जल संस्थान व संबंधित अधिकारियों को दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष शेष कार्यो को इसी माह 28 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक ली।
जिलाधिकारी ने पेयजल निगम, जल संस्थान व संबंधित अधिकारियों को दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष शेष कार्यो को इसी माह 28 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के टेंडर व रिटेंडर होने हैं उन्हें भी समय पर पूर्ण करें तथा कोशिश करें कि टेंडर की प्रक्रिया एक ही चरण में पूर्ण हो।

उन्होंने जल संस्थान पौड़ी, कोटद्वार व जल निगम श्रीनगर व कोटद्वार को इसी माह मार्च तक पेयजल कनेक्शनों के 18644 का लक्ष्य दिया था, जिसमें 17805 कार्य पूर्ण हो चुका है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्कूलों, पंचायत घरों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, सामुदायिक शौचालयों, अस्पतालों, पटवारी चौकी आदि प्रिमाइजेज (भवन परिसर) में शेष कार्यो की प्रगति बढ़ाते हुए जल्द कार्य पूर्ण करें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत लग रहे पेयजल कनेक्शनों का सही डेटा संबंधित विभागों से लें तथा उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में पेयजल कनेक्शन लगने शेष रह गये हैं वहां भी तत्काल कनेक्शन देना पूर्ण करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन लग रहे पेयजल कनेक्शनों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने को कहा। जिलाधिकारी ने यह भी सक्त निर्देश दिये कि जिस विभाग की विभिन्न खण्डवार पेयजल संयोजन की प्रगति संतोषजनक नहीं रहेगी, उनकी जिम्मेदारी तय की जायेगी।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पेंशनरों का विशाल धरना प्रदर्शन

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पाण्डे, अधीक्षण अभियंता पेजयल निगम संजय सिंह, मुख्य शिक्षाधिकारी डॉ0 आनंद भारद्धाज, अधिशासी अभियंता जल संस्थान कोटद्वार, संतोष उपाध्याय, पौड़ी एस0के0 रॉय, जल निगम से बीरेंद्र भट्ट, कोटद्वार आशीष मिश्रा, श्रीनगर दिशा, पीएम स्वजल दीपक रावत सहित अन्य अधिकरी उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English