यूपी : सुल्तानपुर में 42 लाख क़ी लागत से कराया गया जर्जर हो चुके शमशान घाट का जीर्णोद्धार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • विद्युत संचालित मानव शवदाह गृह है प्रस्तावित : प्रवीन कुमार अग्रवाल 
दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड सीताकुण्ड स्थित एकमात्र शमशान घाट के जीर्णोद्धार/नवीनीकरण का कार्य शहरी क्षेत्रों में अन्त्येष्टि स्थल का विकास योजना के अन्तर्गत कराते हुए पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डा0 सीताशरण त्रिपाठी की विशिष्ट उपस्थिति में लोकार्पण किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका द्वारा शहरी क्षेत्रों में अन्त्येष्टि स्थल का विकास योजना के तहत इस पुराने जर्जर हो चुके शमशान घाट के जीर्णोद्धार व जनहित में आवश्यकतानुसार नवीनीकरण का कार्य 42.00 लाख रूपये की लागत से कराया गया है, जिसके तहत नये सीढ़ीयुक्त घाट का निर्माण,भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थल का सौन्दर्यीकरण कार्य,शेडों व अन्त्येष्टि स्थल का पुनरोद्धार, नया स्नान घर व पेयजल हेतु आर0ओ0 युक्त वाटर कूलर का अधिष्ठापन का कार्य कराया गया है। साथ ही बताया कि पालिका द्वारा इसी के साथ ही लगा हुआ विद्युत संचालित मानव शवदाह गृह प्रस्तावित किया गया है, नगर पालिका द्वारा ओदरा बाईपास पर मृत पशुओं के शवों के निस्तारण हेतु विद्युत पशु शवदाह गृह का निर्माण कार्य शीघ्र ही पूर्ण कर लोकार्पण किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सीता शरण त्रिपाठी ने कहा कि यह शमशान काफी पुराना होकर अत्यन्त जर्जर अवस्था में था,जहां आने वाले लोगों को काफी असुविधा हो रही थी,पालिकाध्यक्ष द्वारा इसका जीर्णोद्धार व नवीनीकरण कार्य कराया जाना अत्यन्त सराहनीय है,इसके बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम का संयोजन स्थानीय सभासद अरूण कुमार तिवारी व संचालन सभासद प्रवीण मिश्र ने किया।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री धामी से गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष  नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की

Related Articles

हिन्दी English