ऋषिकेश :  जाखन नदी के उफान ने मचाई चकजोगीवाला क्षेत्र में भारी तबाही, खेत बहे, घरों में घुसा पानी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • जाखन नदी के उफान से चकजोगीवाला में तबाही, खेत और घर पानी में डूबे
ऋषिकेश :  जाखन नदी के उफान ने चकजोगीवाला क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी है। ग्रामीणों के खेत बह गए, घरों में पानी घुस गया और धान की फसलें बर्बाद हो गईं।ग्रामीण शोबन सिंह रावत, उम्मेद रावत और रमेश रावत के खेत पूरी तरह से पानी की चपेट में आ गए। शोबन सिंह रावत का मकान भी खतरे की जद में है। नदी का रुख जंगल की ओर से गांव की तरफ मुड़ने के कारण कई घरों में पानी घुस गया, जिससे घरों में रखा सामान भी खराब हो गया।
किसानों की कई बीघा भूमि पर खड़ी धान की फसलें नष्ट हो गई हैं। पीड़ित शोबन सिंह रावत का कहना है कि वे लंबे समय से जाखन नदी पर स्थायी तटबंध की मांग कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने अब तक कोई सुनवाई नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता केवल चुनाव के समय ही गांव में दिखाई देते हैं।ग्राम प्रधान चकजोगीवाला  मोहर सिंह असवाल ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र राहत और स्थायी समाधान की मांग की है।
ALSO READ:  ऋषिकेश में राज्य आंदोलनकारी 1 और 2 सितंबर को खटीमा और मसूरी गोलीकांड के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए करेंगे 9 कुंडीय हवन यज्ञ
Ad

Related Articles

हिन्दी English