यमुना नदी में डूबी महिला का शव तलाश के दौरान कोठड़ा घाट से मिला, बेटे की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट से खबर है. यमुना नदी में डूबी महिला का शव तलाश के दौरान मंगलवार की तडके कोठड़ा घाट से मिल गया। जबकि उसके बेटे की तलाश जारी है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सूचना पर एसडीएम सीओ भी मौके पर पहुंचे। बता दे कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के यमुनावर्ती गांव छज्जा निवासी निर्देशो (38) पत्नी सतीश अपने 11वर्षीय पुत्र सौरभ के सोमवार की दोपहर हरियाणा की ओर से पशुओं का चारा लेकर वापस लौट रही थी। इस दौरान यमुना नदी पार करते समय मां बेटा डूब गए थे। जिनकी पानी में तलाश कराई जा रही थी। मंगलवार की तड़के तलाश के दौरान निर्देशों का शव कोठड़ा घाट से मिल गया। जबकि उसके बेटे की तलाश कराई जा रही है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोपहर बाद एसडीएम रामजी लाल एवं सीओ रामकरण भी मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए। एसडीएम रामजी लाल ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बच्चे की तलाश कराई जा रही है। शासनादेश के अनुसार दैवीय आपदा मानते हुए मृतक के परिवार को चार लाख की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

ALSO READ:  UK : खेल महाकुंभ 2026: लालकुआ विधानसभा में भव्य शुभारंभ, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों को दिया आशीर्वाद
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English