ऋषिकेश में तेरी ध्याणी छा बुलाणी….भजन गीत हुआ रिलीज

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश:- तेरी ध्याणी छा बुलाणी….भजन गीत हुवा रिलीज…शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के उर्वशी काम्प्लेक्स स्तिथ कार्यालय में ऐके गढ़वाली म्यूजिक की प्रस्तुति माँ भगवती राजराजेश्वरी पर आधारित तेरी ध्याणी छा बुलाणी भजन गीत का लोकार्पण किया गया। लोक गायक अमन खरोला एवं लोक गायिका देवकी बिष्ट की मधुर आवाज से सजें भजन गीत का लोकार्पण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष डॉ राजे नेगी एवं मान चंफुवा देवता उपासक मंतोष भिगवान ने सँयुक्तरूप से किया।
इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष ने भजन गीत गायक अमन खरोला एवं देवता उपासक मंतोष भिगवान को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।भजन गीत के लेखक लोकगायक अमन खरोला ने बताया कि इससे पूर्व उनके मां सुरकंडा देवी,माँ भद्रकाली देवी,देवलसारी महादेव,माँ चन्द्रबदनी देवी, मान चम्फुवा देवता,ओणेश्वर महादेव के गुणगान पर आधारित भजन एवं जागर गीतों को श्रोताओं द्वारा खूब पसंद किया जा चुका है।भजन गीत की शूटिंग टिहरी गढ़वाल के गजा स्तिथ सिद्धपीठ माँ राजराजेश्वरी मन्दिर में हुई है।भजन गीत का म्यूजिक नीरज उनियाल, एडिटिंग एवं डिजाइनिंग जय कुडीयाल एवं कैमरामैन की भूमिका राहुल कठैत ने निभाई है। इस मौके पर शुभम नोटियाल,आयुष ममगई, मनोज नेगी,अलका बिष्ठ उपस्थित थे।



