हरिद्वार: अस्थाई रूप से राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादरपुर जट में चलेगी नवीन राजकीय महाविद्यालय की कक्षाएं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • नोडल अधिकारी व ग्राम प्रधान ने परमिशन के लिए स्वामी यतिस्वरानंद को दिया ज्ञापन

हरिद्वार : मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ग्राम बहादरपुर जट में 1 डिग्री कॉलेज बनना है। जिसकी स्थाई भूमि का सर्वे अतुल रावत लेखपाल ने जिलाधिकारी हरिद्वार के पास भेज दिया है। अब अस्थाई कक्षा चलाने के लिए प्राथमिक विद्यालय बहादरपुर जट में परमिशन मिली है। इसको वहां के ग्राम प्रधान  राजेश कुमार वर्मा ने अपने प्रयासों व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद के सहयोग से तीन कमरों में चलाने की अनुमति प्राप्त की है। इसकी रिपोर्ट शासन को नोडल अधिकारी सत्येंद्र कुमार भेज रहे हैं।

ALSO READ:  UK : ज्योलिकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा

उम्मीद जताई जा रही है   मुख्यमंत्री द्वारा डिग्री कॉलेज का शासनादेश दीपावली के बाद आ जाएगा और जिओ यानी शासनादेश के आते ही नवंबर से वहां पर विधिवत कक्षाएं शुरू करने का जयघोष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद जिला पंचायत सदस्य  सोहन वीर पाल ग्राम प्रधान राजेश कुमार वर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में शुरू किया जाएगा।

Related Articles

हिन्दी English