उत्तराखंड में यहाँ महिलाओं से भरा टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, 10 नागपुर वासी महिला पर्यटक लहूलुहान, 4 की हालत नाजुक

सभी घायलों को हल्द्वानी भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

नागपुर के पर्यटकों को ले जा रहा टेम्पो ट्रैवलर दुर्घटना ग्रस्त हो गया. घटना नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र के लाल मटिया बैंड की हैं. इस जगह पहले भी कई दुर्गटनाएँ होती रहती हैं. दुर्घटना में 10 पर्यटक घायल हो गए. सभी महिलायें हैं. ड्राइवर को चोट नहीं लगी है. घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जहाँ से सभी को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल भेज दिया गया है. घटना गुरूवार सुबह की है. थाना प्रभारी राजवीर नेगी ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर का ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से खाई की ओर पलट गया.

ALSO READ:  UK : यूरोप से आध्यात्मिक  सनातन धर्म यात्रा में आऐ विदेशी साधक पहुंचे श्री भरत मंदिर ऋषिकेश, हुआ स्वागत

वीडियो देखिये और डॉक्टर की प्रतिक्रिया–>>

स्थानीय पत्रकार ललित मोहन बधानी के अनुसार नैनीताल से हरिद्वार जा रहे टेंपो ट्रैवलर बस के कालाढूंगी क्षेत्र में पलट जाने से 10 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिसमें चार महिलाओं की हालत नाजुक बनी हुई है. मौके पर पहुंची कालाढूंगी पुलिस सभी घायलों को रेस्क्यू कर कालाढूंगी सरकारी अस्पताल ले गई जहां से सभी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गाया है.

ALSO READ:  UK : मेरठ का शराब तस्कर निशांत शर्मा ऋषिकेश में गिरफ्तार, फर्जी डिफेंस लेवल लगाकर बेचने जा रहा था

बधानी के अनुसार, घायल सभी पर्यटक नागपुर के हैं जो नैनीताल घूमने आए थे यहाँ से हरिद्वार जा रहे थे. ट्रैवलर में 10 महिलायें थी और एक ड्राइवर. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English