महिला के साथ दुराचार करने वाला टिहरी के कीर्ति नगर से हुआ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
टिहरी : कीर्ति नगर इलाके में एक महिला के साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक़,   दिनांक 12/01/2025 को वादिनी  रीना (काल्पनिक) देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह ने “अपने साथ बलात्कार होने, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने ” की लिखित तहरीर अभियुक्त दीपक सिंह के खिलाफ राजस्व पुलिस को दी गई। जिसके आधार पर राजस्व थाने ढूंढसीर तहसील कीर्तिनगर में मु0अ 0 स0 _01/2025 धारा 376,504,506(2) आईपीसी बनाम दीपक सिंह पंजीकृत किया गया। महिला संबंधी अपराध होने के कारण विवेचना कीर्तिनगर थाने को स्थांतरित की गई जिसकी विवेचना उप निरीक्षक सुषमा रावत द्वारा प्रचलित है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक [एसएसपी] जनपद टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक  टिहरी गढ़वाल के निर्देशन एवं  क्षेत्राधिकारी  के पर्यवेक्षण में अभियोग में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के अंतर्गत अभियोग की विवेचक उ0नि0 सुषमा रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त दीपक सिंह पुत्र राय सिंह उम्र 32 वर्ष को आज दिनांक 07/02/2025 को नया पुल कीर्तिनगर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
दीपक सिंह पुत्र राय सिंह उम्र 32 वर्ष नि0- पारकोट पट्टी कड़ाकोट तहसील कीर्तिनगर जनपद टिहरी गढ़वाल
पुलिस टीम का विवरण-
1–उप निरीक्षक सुषमा रावत, कोतवाली कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल
2–का0 प्रवेश पालीवाल, कोतवाली कीर्तिनगर,जनपद टिहरी गढ़वाल।

Related Articles

हिन्दी English