टिहरी : राजकीय कार्यों व लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही के चलते राजस्व उप निरीक्षक खेमराज नगवाण को किया गया निलम्बित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी :  जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा तहसील घनसाली में सम्बद्ध राजस्व उप निरीक्षक, खेमराज नगवाण को राजकीय कार्यों व लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर निलम्बित किया गया है। खेमराज नगवाण द्वारा अधिकांशतः कार्यक्षेत्र से अनुपस्थित पाये जाने पर तथा कई बार चेतावनी दिये जाने के बावजूद भी अपनी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं किया गया तथा बार-बार पुनरावृत्ति की गई। उप जिलाधिकारी, घनसाली की आख्या के क्रम में खेमराज नगवाण, राजस्व उप निरीक्षक, हाल सम्बद्ध रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग, तहसील घनसाली को उ0 राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के फलस्वरूप निलम्बित किया गया है।

ALSO READ:  UK :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, 9 महिला कैडेट्स ने भी रचा इतिहास

Related Articles

हिन्दी English