टिहरी :यूक्रेन के कीव में फंसा टिहरी के बौराडी का MBBS छात्र पारस रौतेला, चिंतित परिजनों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी : उत्तराखंड के टिहरी जिले की प्रतापनगर विधानसभा के ग्राम तुनियार के रहने वाले पारस रौतेला के यूक्रेन के कीव में फंसने से परिजन बेहद चिंतित हैं. हाल निवास नई टिहरी बोराड़ी में रह रहे पारस के पिता मान सिंह रौतेला और मां प्रतिमा रौतेला ने अपने बेटे की सलामती की दुआ ईश्वर से करते हुए भारत सरकार से अपने बेटे की वापसी की गुहार लगाई है. परिजनों के मुताबिक उनके अपने दो बच्चों में से पारस रौतेला वर्ष 2021 से यूक्रेन की राजधानी कीव में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है, जबकि बेटी उन्हीं के साथ बौराड़ी में रह रही है।

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

पिता मान सिंह रौतेला और मां प्रतिमा रौतेला का कहना है कि उनकी अपने बेटे से निरंतर बातचीत हो रही है. मगर युद्ध के खराब हालातों को देखते हुए उनके बेटे के साथ-साथ उनकी भी चिंताएं बेहद बढ़ गई हैं. परिजनों ने भारत सरकार से अपने बेटे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।उन्हें उम्मीद है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री यूक्रेन में फंसे उनके बेटे सहित सभी भारतीयों को जल्द स्वदेश पहुंचाएंगे।

ALSO READ:  UK : छापा पड़ा...रामनगर में मेडिकल स्टोर, किराना एवं मनोहर चाय की आधा दर्जन से अधिक विक्रेताओं  के  खाद्य प्रतिष्ठानों पर रेड

उधर जिलाधिकारी टिहरी इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस संबंध में उन्हें जानकारी है तथा यूक्रेन में फंसे लोगों के संबंध में और भी जानकारियां प्राप्त हो रही हैं, जिलाधिकारी ने कहा कि आज शाम तक सभी सूचनाएं हैं कलेक्ट कर अग्रिम कार्रवाई हेतु शासन को भेज दी जाएगी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English