आम नागरिकों के लिए 2 घंटे तक खोली गई टिहरी जेल   श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि पर 

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
टिहरी :  स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत अमर शहीद श्रीदेव सुमन की 81 वीं पुण्यतिथि पर जनपद टिहरी गढ़वाल में विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर, श्री देव सुमन द्वारा टिहरी राजशाही के खिलाफ , जनता को न्याय दिलाने के लिए किए गए आंदोलन को याद किया गया। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रैलियां निकाली गई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर अमर शहीद श्रीदेव सुमन को श्रद्धाजंलि दी गई।
जनपद मुख्यालय नई टिहरी में जिला कारागार के समीप डीएम मयूर दीक्षित द्वारा अमर शहीद श्रीदेव सुमन की शहादत को नमन करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रजा के अधिकारों के लिए जिस तरह से 84 दिन आमरण अनशन कर श्रीेदेव सुमन जी ने निर्भीकता का परिचय दिया उसी प्रकार अधिकारी/कर्मचारी एवं आमजन भी अपने कर्त्तव्यों का पालन करें, ताकि जनपद का समग्र विकास हो सके। उन्होंने टिहरी जनपदवासियों से श्रीदेव सुमन के अमूल्य योगदान को अपने जीवन में चरिचार्थ करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय स्थित श्रीदेव सुमन लाइब्रेरी के प्रथम तल का जीर्णोद्धार किया गया है, आज ज्यादा तादाद में छात्र-छात्रायें इसका लाभ ले रहे हैं। इसके भूतल पर भी रंग-रोगन का कार्य शुरू किया जायेगा, ताकि श्रीदेव सुमन लाइब्रेरी जनपद के मानचित्र पर उभर कर सामने आये।  जिलाधिकारी ने कहा कि श्रीदेव सुमन जी के पैतृक गांव जौल के लिए हुई घोषणाओं के लिए कई प्रोजेक्ट बनाये गये हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने हेतु जनप्रतिनिधियों से वार्ता की गई है।  इसके साथ ही गांव में आजीविका को बढ़ाने के लिए कार्य किये जा रहे हैं।
ALSO READ:  UK: प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी  बदरीविशाल तथा बाबा केदारनाथ के दर्शन किये, मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये का दान

Related Articles

हिन्दी English