टिहरी : स्वीप गतिविधियों के तहत ग्राम पोनी, विधान सभा क्षेत्र घनसाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टिहरी : लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के चुनाव में जनपद टिहरी के मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वीप के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रविवार को जिला सूचना कार्यालय के तत्वाधान में प्रयास कला संगम समिति के कलाकारों द्वारा ग्राम पोनी, विधान सभा क्षेत्र घनसाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम पोनी के पोलिंग बूथ पर गत चुनाव में मतदान का प्रतिशत कम रहा, इसलिए जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के तहत कम मतदान प्रतिशत वाले ग्रामों में विशेष जा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे हैं।

ALSO READ:  UK : राज्य निर्माण सेनानियों की हुई बैठक ऋषिकेश में, सरकार को दी चेतावनी

इस दौरान दल नायक संदीप कुमार सहित अन्य कलाकारों द्वारा 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के हो रहे युवाओं को अपने नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज करवाने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ विभिन्न प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन करने, वोटर हेल्पलाइन एप, निर्वाचन टोल फ्री नम्बर 1950 आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही जाति, धर्म, प्रलोभन आदि से ऊपर उठकर स्वतंत्र रूप से अपने बहुमूल्य वोट का उपयोग करने को कहा। मतदान आवश्यक रूप से करने तथा अन्य लोगों को भी मतदान हेतु जागरूक करने को कहा।

ALSO READ:  UK :वसुंधरा ताल में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम, मुख्य सचिव ने वैज्ञानिक दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English