ऋषिकेश : चालकों को आर्थिक सहायता का अपना वादा निभाए राज्य सरकार : विजय पाल सिंह रावत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन ऋषिकेश की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत की अध्यक्षता में हरिद्वार रोड स्थित एसोसिएशन के मुख्यालय में संपन्न हुई बैठक में एसोसिएशन के चालकों द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना कॉल में आर्थिक क्षति पूर्ति हेतु स्वीकृत धन राशि 2000 की किस्ते ना मिल पाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया.

एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल में आर्थिक बदहाली से त्रस्त चालकों के उत्थान हेतु राज्य सरकार के मुखिया श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार छह माह तक प्रतिमाह ₹2000 के हिसाब से धनराशि भेजने की घोषणा की गई थी किंतु उक्त धनराशि की मात्र दो किस्तों के पश्चात अन्य 4 किस्ते आनी बंद हो गई है! जिसके चलते राज्य सरकार की विश्वसनीयता व मंशा पर सवाल खड़े हो गए हैं! रावत ने कहा कि शीघ्र धन राशि चालकों के खाते में आवंटित ना होने पर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुखिया श्री पुष्कर धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात कर धनराशि आवंटित करने की मांग करेगा.

ALSO READ:  नैनीताल : भीमताल में नंदाष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया

बैठक में अमर सिंह, पूरण सिंह रावत, पुरुषोत्तम रतूड़ी, बलवीर सिंह नेगी, महावीर सिंह, राम कुमार चौहान, प्रेमचंद गोयल, लखपत सिंह, संदीप कुमार, संजय मानूं, भीम सिंह, पशुपति गैरोला, दीपक शर्मा, किशोर रमोला, आदि उपस्थित थे

ALSO READ:  UK: दो दिवसीय संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आईडीपीएल ग्राउंड ऋषिकेश  में राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English