देहरादून : महिला आयोग ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में गठित की समिति, जांच के हर पहलुओं पर रखेंगी पैनी नज़र

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • महिला आयोग ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में गठित की समिति, जांच के हर पहलुओं पर रखेंगी पैनी नज़र

देहरादून : उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण पर महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के आदेश अनुसार आयोग स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है।जोकि अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण में जांच एवं जांच के विभिन्न पहलुओं पर पैनी नजर रखने हेतु कार्य करेगा। चूंकि यह प्रकरण अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील है जिस पर त्वरित रूप से कार्यवाही किया जाना अनिवार्य है।अध्यक्ष के आदेश अनुसार आयोग के स्तर पर प्रकरण के परीक्षण/जांच हेतु तथा जांच के विभिन्न पहलुओं पर नजर रखने हेतु निम्न अधिकारीगणों को नामित किया  है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव को लेकर NSUI ने कसी कमर,रणनीति पर हुआ मंथन

  1. उप जिलाधिकारी यम्केश्वर, पौड़ी गढ़वाल
  2. जिला कार्यक्रम अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल,
  3. विजया चौधरी, एस.आई, लक्ष्मण झूला चौकी, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल
    उक्त गठित समिति प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच करेगी और आयोग को जांच व सभी गतिविधियों से अवगत कराएगी।यह जानकारी आयोग की सदस्य कामिनी गुप्ता द्वारा दी गयी है और जिला अधिकारी को सूचित किया गया है।

Related Articles

हिन्दी English