नरेन्द्र नगर में टैंकर गिरा खाई में, बिजनौर निवासी चालक और परिचालक घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • घटना गुरूवार रात की है, टैंकर के चालक और परिचालक दोनों बिजनौर निवासी  घायल हैं 
नरेन्द्रनगर :  गुरूवार रात को बेमुंड के पास थाना नरेंद्र नगर के अंतर्गत एक तेल का टैंकर हाइवे से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया. जिसमें 2 व्यक्ति चालक परिचालक थे. दोनों घायल हैं.  खाई में गिरने की सूचना पर एस डी आर एफ टीम ढाल वाला तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंची. रेस्क्यू कार्य शुरू  किया. खाई में उतारकर टीम द्वारा दोनों घायलों को उपकरणों की मदद से रोड तक लाया गया. दोनो घायलों को एम्बुलेंस से नरेंद्र नगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान  स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर मौजूद रही. सूचना के  मुताबिक़,  टैंकर चंबा की तरफ जा रहा था. 
दोनों घायलों में निखिल चौधरी S/O पपन चौधरी उम्र -18 वर्ष  कंडक्टर है रहने वाला है यह ग्राम -आयतपुर खजूरी बिजनौर नजीबाबाद,  उत्तर प्रदेश।दूसरा  चालक  राजीव शर्मा S/O भूपेन्द्र शर्मा  उम्र-37 ग्राम झालू  थाना हल्दौर  ज़िला बिजनौर, उत्तर प्रदेश  निवासी है. 
रेस्क्यू टीम-
एस आई सुरेंद्र सिंह नेगी, 
एच सी अर्जुन सिंह
अनूप सिंह,
मनमोहन सिंह
सुमित तोमर
शिवम सिंह
प्रदीप सिंह

Related Articles

हिन्दी English