टनकपुर : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

टनकपुर : दो दिवसीय चंपावत दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को टनकपुर के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया एवं कॉलेज का निरीक्षण किया। साथ ही लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, क्लासरूम एवं छात्र छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण किया।

ALSO READ:  UK : 9 जगहों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं को सुना एवं उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबका प्रयास के सिद्धांत पर कार्य करती आई है एवं करेगी। इसी सिद्धांत पर कार्य करते हुए माननीय प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में गरीब जनता को मुफ्त अनाज दिया एवं इस योजना को राज्य में सितंबर माह तक बढ़ा दिया है।

ALSO READ:  UK : मेरठ का शराब तस्कर निशांत शर्मा ऋषिकेश में गिरफ्तार, फर्जी डिफेंस लेवल लगाकर बेचने जा रहा था

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English