ऋषिकेश, हरिद्वार में करता था वारदात…तमिलनाडु के टप्पेबाज को पुलिस ने दिखायी हवालात की राह, 26 मोबाइल फोन किए बरामद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : हरिद्वार ऋषिकेश के आस-पास क्षेत्रों में दे रहा था टप्पेबाजी को अंजाम।दिल्ली निवासी वादी उपेन्द्र कुमार ने कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि किसी अज्ञात चोर द्वारा वादी की पत्नी का पर्स जिसमे ₹45000/-नगद, एक सोने की चैन लगभग 18 ग्राम, ATM कार्ड IDFC/SBI बैंक, फ्लेट की चाबी, मोबाइल फोन VIVO सिम न0- 95XXXX36, 88XXXXX71 देववानी होटल के कमरे से चोरी कर दिये है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0सं0-119/2023, धारा-380 भादवि पंजीकृत किया गया.

ALSO READ:  UK : शिक्षा में संस्कार और नैतिक मूल्यों का समावेश जरूरी : सुधीर चंद्र नौटियाल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पौड़ीश्वेता चौबे द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को कोटद्वार को टीम गठित करने हेतु निर्देशित किया गया। गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्र के आस-पास सीसीटीवी कैमरे, अथक प्रयास से त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियोग उपरोक्त में संलिप्त अभियुक्त गोपाल पेरूमल (उम्र-43वर्ष) पुत्र पेरूमल पर्रा, निवासी-उडई राजपालयम, ग्राम-थोट्टायम, थाना-आमूर, जिला-बेल्लूर तमिलनाडु को मय माल मशरूका के साथ कौडिया चैक पोस्ट नजीबाबाद की तरफ सड़क से गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना का शीघ्र अनावरण करने पर पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु ₹5000/- का नगद पारितोषिक प्रदान करने की घोषणा की गयी।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English