यूपी : डाला छठ पर्व मनाये जाने में स्वर्णकार समाज की रहती है अहम भूमिका : प्रवीण कुमार अग्रवाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार सम्पन्न हो..सम्बंधित समस्त कार्यों को समय से कराएं पूर्ण : जिलाधिकारी सुल्तानपुर
  • डाला छठ पर्व के दृष्टिगत सीताकुण्ड घाट गोमती नदी तट का किया गया निरीक्षण

दीपांकुश चित्रांश क़ी रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ 27 एवं 28 अक्टूबर,2025 को मनाये जाने वाले डाला छठ पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक,सुलतानपुर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों सहित पालिकाअध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में सीताकुण्ड घाट गोमती नदी तट का निरीक्षण किया गया व आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वृहद् रूप से डाला छठ पर्व मनाये जाने हेतु स्वर्णकार समाज की विशेष भूमिका रहती है।

आपको बता दें पालिका द्वारा छठ पूजा त्यौहार हेतु तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी है,श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए घाट की लम्बाई बढ़ाकर लगभग 300 मी0 तक व्यवस्थाएं की जा रही है,जिसमें घाट पर आवश्यकतानुसार बैरीकेटिंग,महिलाओं को वस्त्र बदलने हेतु अस्थायी चेन्जिंग रूम,बालू से भरी बोरियों द्वारा समतलीकरण एवं अस्थायी रैम्प का निर्माण कार्य,घाट के आस-पास वृहद् स्तर पर साफ-सफाई कार्य,सीताकुण्ड गेट से घाट तक व आस-पास जनरेटर युक्त अबाध समुचित प्रकाश व्यवस्था,मोबाइल ट्वायलेट की व्यवस्था,फाॅगिंग कार्य आदि व्यवस्थाओं से सम्बन्धित कराये जा रहे सभी कार्यों का निरीक्षण करते हुए उनकी प्रगति की जानकारी ली गयी तथा श्रद्धांलुओं हेतु समुचित पेयजल व्यवस्था किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया,घाट पर कोई असुविधा न हो उसका ध्यान रखकर पूरी तैयारी की जा रही है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में माँ भगवती की द्वितीय चौकी में गूंजे भजन, तरुण सागर ने बांधा समां

जिलाधिकारी सुलतानपुर द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार सम्पन्न हो इसके लिए समस्त कार्यों को समय से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घाट पर श्रद्धालुओं व आमजनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है,सम्पूर्ण घाट क्षेत्र सी0सी0टी0वी0 कैमरों की निगरानी में रहेगा,गोताखोरों आदि की भी समुचित व्यवस्था की गयी है।

ALSO READ:  UK :टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभाग, श्रीमद्भागवत कथा का किया श्रवण

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) राकेश सिंह,उपजिलाधिकारी सदर, विपिन द्विवेदी,अपर पुलिस अधीक्षक,क्षेत्राधिकारी सदर,व पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र सरोज,सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्रीमती अधूलिका,सहायक अभियन्ता सन्तोष कुमार,अवर-अभियन्ता सिविल नीलम कुमारी, अवर- अभियन्ता (जल) सुनील कुमार पाल व स्थानीय सभासद रमेश सिंह टिन्नू सहित सफाई विभाग के दीपक कुमार रावत, प्रशान्त रावत,हनुमान सिंह, साहिल एवं अन्य विभागीय कर्मचारी तथा स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजकुमार सोनी,भरत सोनी, विनोद सोनी,देवी प्रसाद सोनी गणमान्य बन्धु उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English