छिद्दरवाला में देर शाम कई वाहनों को टक्कर मारने वाला चालक सुशील रयाल गिरफ्तार, वाहन सीज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
रायवाला :  कोतवाली रायवाला के छिद्दरवाला मे  वैगनआर कार स0  UK07FL-4034 द्वारा रैड लाईट पर खडे वाहनो को पीछे से टक्कर मारकर 6 वाहनों को क्षतिग्रस्त करने पर चालक को गिरफ्तार कर अभियोग  पंजीकृत किया गया।  रायवाला कोतवाली प्रभारी बीएल भारती के मुताबिक़,           आज दिनांक 06/06/2025 को समय लगभग 19.45 पर सूचना पर प्राप्त हुई कि छिद्दरवाला मे देहरादून की ओर से आ रही गाडी स0 UK07FL-4034 वैगनआर के चालक ने  रैड लाईट पर खडी गाडियो मे पीछे से जोरदार टक्र्कर मार दी  ही है, जिस कारण रेड लाईट पर खडी 6 गाडिया आपस मे एक दूसरे से टकराकर टक्कर लगने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है जिसमे कार स0 A/F वैन्यू मे बैठे 01 महिला व 01 पुरूष गम्भीर रूप से घायल हुये । सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना पुलिस द्वारा घायलो को 108 के माध्यम से संयुक्त चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया गया व दुर्घटनाग्रस्त 03 वाहनो को सुरक्षा की दृष्टी से लाकर थाना परिसर मे खडा किया गया । टक्कर मारने वाले वाहन स0 UK07FL-4034 वैगनआर जो मौके से फरार हो गया था  जो नेपाली फार्म से मुडकर वापस देहरादून की ओर भाग रहा था जिसका पीछा करते हुये उसे बाल सुन्दरी मन्दिर लालतप्पड के पास से पकड लिया गया तो चालक का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम सुशील रयाल पुत्र अनुसुईया प्रसाद रयाल निवासी गली न0 3 गुलजार फार्म श्यामपुर ऋषिकेश बताया जो  शराब के नशे मे है ओर वैगनआर गाडी का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त है । चालक का मैडिकल परिक्षण हेतु सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया जिसमे चालक द्वारा शराब पीने की पुष्टी हुई है ।  वाहन को धारा 183/184/185 एमवी एक्ट मे सीज कर चालक सुशील रयाल के विरूद्ध मु0अ0स0 98/25 धारा  281/125ए/324(5) बीएनएस मे अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त घटना मे कोई भी जनहानि नही हुई है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
सुशील रयाल पुत्र अनुसुईया प्रसाद रयाल निवासी गली न0 3 गुलजार फार्म श्यामपुर ऋषिकेश उम्र 35 वर्ष
पुलिस टीम  (कोतवाली  रायवाला )
============
1.उ0नि0 आदित्य सैनी
2.अ0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार  
3.कानि0 1127 अनुज चौधरी
4. कानि0 283 अरविन्द कुमार
ALSO READ:  UK : विभिन्न श्रेणियों की भूमियों के विनियमितीकरण के संबंध में गठित मंत्रिमण्डल उप-समिति की बैठक सम्पन्न

Related Articles

हिन्दी English