यूपी : पं दीनदयाल के अंत्योदय के सपने को भाजपा कर रही साकार : शंकर गिरि

भाजपा जिला कार्यालय पर मनाई गई पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ लोहरामऊ मंडल के गोराबारीक सेक्टर के सेक्टर संयोजक कृष्ण कुमार कोरी के आयोजन में पं०दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई, आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा व जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री शंकर गिरी द्वारा पं०दीन दयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा द्वारा उनके जीवन के संघर्षों व पार्टी के उत्थान के बारे में बताया गया।कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद के प्रणेता और प्रखर राष्ट्रवादी नेता पं दीनदयाल उपाध्याय की108 वीं जयंती पर उनको याद कर नमन किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आर ए. वर्मा की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने
पंडित जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गयी। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया।जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा व सेक्टर संयोजक कृष्ण कुमार कोरी के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम को प्रभारी प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब और दलित लोगों की आवाज थे।उन्होंने कहा भाजपा की सरकार पं दीनदयाल जी के आदर्शो पर करकर उनके अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है।भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंत्योदय व एकात्म मानववाद के मंत्र पर भारत का उदय हो रहा है।

Related Articles

हिन्दी English