सुल्तानपुर :हनुमान भक्त दियरा स्टेट परिवार के कुँवर वैभव प्रतीक शाही के सौजन्य से विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्त पहुंचे आशीर्वाद और प्रसाद लेने

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सुल्तानपुर : खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा के पंचम व आखिरी मंगलवार पर हनुमान मंदिरों पर हनुमान भक्तों का श्री राम भक्त हनुमान जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लेने का तांता लगा रहा,जिले में जगह जगह भव्य भंडारों का आयोजन होता रहा। आपको बता दें श्री हनुमान जी के चरणों की सेवा में दियरा स्टेट परिवार के कुँवर वैभव प्रतीक शाही भी आगे आ गए हैं, जिलाधिकारी आवास के बगल स्थित कला भवन के सामने उनके द्वारा भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया. कुँवर वैभव शाही से बात करने पर उन्होंने बताया कि श्री राम भक्त हनुमान जी की सेवा करने में मन को शांति मिलती है,व ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा के हर मंगलवार की अलग ही महत्ता है,आपको बता दें भंडारे के आयोजन में श्री राम प्रभु की कृपा से हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर जय श्री राम जय श्री हनुमान की जयकारे लगाए।

ALSO READ:  UK : गढ़वाल विश्वविद्यालय के फर्जी दस्तावेज बनाने के प्रकरण में पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा निवासी अभियुक्त मनजीत गिरफ्तार

आयोजन में शिव कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर अजय यादव,सोनू पाण्डेय,अजय शिलावट, ओ पी यादव,चंद्र प्रकाश सिंह,पिंटू यादव,प्रिंस ने भी भंडारे के आयोजन में लिया बढ़ चढ़कर हिस्सा।

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English