करौंदीकला कस्बे में तीन बच्चों की मां ने लगाई फांसी,परिवार में मचा कोहराम, पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट-

 यूपी के सुल्तानपुर के करौंदीकला बाजार में रविवार को तीन बच्चों की मां का संदिग्ध परिस्थितयों में शव फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतरवाया और पोस्टमार्टम में भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर जांच की है।जानकारी के अनुसार करौंदीकला थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी अमित कुमार अग्रहरि की पत्नी नीलम (37) का शव रविवार तड़के घर के अंदर फंदे से लटकता पाया गया। नीलम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घर वालों ने इसकी सूचना थाने पर पुलिस को दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष मो. अकरम खां, एसएसआई दयाशंकर मिश्र व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहनता से जांच किया।

ALSO READ:  ऋषिकेश में दो जगहों पर छापा आबकारी का, दो गिरफ्तार

शव को फंदे से उतारकर पंचायतनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि मृतका नीलम का मायका कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के सूरापुर में है। मायके वाले भी घटना के बाद मौके पर पहुंचे हैं। हालांकि की अभी पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है। मृतका अपने तीन बच्चों को अनाथ कर गई है। जिससे कोहराम मचा हुआ है।

ALSO READ:  UK : मसूरी में ई-मेल के माध्यम से नगर पालिका परिषद कार्यालय एवं नगर पालिक अध्यक्ष कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज

Related Articles

हिन्दी English