यूपी : सुल्तानपुर में नाराज अधिवक्ताओं ने न्यायालय का मुख्य गेट बन्द कर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर जताया विरोध

कादीपुर तहसील क्षेत्र में एसीजेएम कोर्ट ट्रांसफर किए जाने की खबर से नाराज थे अधिवक्ता

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ शासन व हाइकोर्ट द्वारा सुल्तानपुर जिले में एसीजेएम कोर्ट ट्रांसफर किए जाने के फैसले से नाराज अधिवक्ताओं ने आज प्रदर्शन कर विरोध जताया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय का मुख्य गेट बंद कर दिया और न्यायिक कार्य बंद कर जमकर हल्ला बोला।

दरअसल जिले की कादीपुर तहसील क्षेत्र में एसीजेएम कोर्ट ट्रांसफर किए जाने की खबर आज जब अधिवक्ताओं को लगी तो उन्होंने जिला न्यायालय का मुख्य गेट बंद कर दिया और इसके विरोध में प्रदर्शन करने विरोध दर्ज कराया।

ALSO READ:  UK : मेरठ के मोदीपुरम से ऋषिकेश लक्ष्मण झूला तक ट्रेन (RRTS) आएगी, सहमती बनी

वही अधिवक्ताओं का कहना था कि फौजदारी मामलों में सेम डे डायरेक्शन जुड़े मामलों में सरेंडर और बेलबांड दाखिल होने में अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।कादीपुर में कोर्ट का ट्रांसफर किसी भी दशा में वादकारियों के हित मे नही होगा।वादी एक कादीपुर में याचिका दायर करके जिला जज के सामने होगा या अधिवक्ता सुल्तानपुर से कादीपुर जाएगा,यह भी एक बड़ा सवाल है।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश कौड़ियाला के पास गंगा नदी में मुजफ्फरनगर निवासी मजदूर डूबा नहाते वक्त

गौरतलब हो कि एसीजेएम कोर्ट ट्रांसफर के फैसले के खिलाफ अधिवक्ताओं का बड़ा पैनल प्रशासनिक न्याय मूर्ति व प्रमुख सचिव से भी मुलाकात कर चुका है,लेकिन जवाब से असंतुष्ट होने पर आज सुल्तानपुर बार अध्यक्ष व महासचिव ने सभीअधिवक्ताओं से शांतिपूर्वक ढंग से विरोध जताया है।

Related Articles

हिन्दी English