यूपी : हर घर तिरंगा एवम तिरंगा यात्रा के बाद अब हर घर की मिट्टी से बनेगी अमृत वाटिका : डॉ आर ए वर्मा

सुल्तानपुर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत नगर मंडल की बैठक हुई सम्पन्न..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है,जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में चलाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव पर्व में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत भाजपा नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल की अगुवाई में नगर मंडल की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मेरी माटी मेरा देश के तहत होने वाले कार्यों की परिचर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

बैठक ले रहे भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव पर्व में हम सभी ने 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा एवम तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम को हम सब ने मिलकर सफलतापूर्वक संपन्न किये हैं,भाजपा जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि और अब भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत प्रदेश के हर जिले के नगर क्षेत्र से लेकर हर ग्राम सभा स्तर पर कार्यक्रम संपन्न किये जाने हैं,

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन

बैठक में सहभागिता निभा रहे नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत सबसे पहले नगर क्षेत्र के हर एक वार्ड के हर एक घर से मिट्टी या चावल  संग्रहित कर कलश में रखा जाएगा,उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गाँव मे 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका बनाई जाने की योजना व गावों के सरकारी विद्यालयों में प्रधानमंत्री के शंदेश का शिलाफलक लगवाकर हर गाँव में पंच प्रण की प्रतिज्ञा का सामूहिक कार्यक्रम किया जाना शुनिश्चित हुआ है।नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल द्वारा बताए जाने के अनुसार नगर क्षेत्र के हर इक घर से इकठ्ठा की गई मिट्टी और चावल के अमृत कलश को अक्टूबर महीने की 3 तारीख से 13 तारीख तक एकत्रित कर उनका एक कलश बनाकर नगर पालिका ई ओ के संरक्षण में पर रखा जाएगा,स्वयं सेवकों की टीम बनाकर स्पेशल बस द्वारा अमृत कलश को प्रदेश (लखनऊ) और प्रदेश से दिल्ली भेजा जाएगा।

ALSO READ:  UK :  अंकिता भंडारी की बरसी पर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में दी श्रद्धांजलि, CBI जांच में धीमी गति के विरोध में वनंत्रा रिजॉर्ट तक निकाला मार्च

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा,राज्य महिला आयोग की सदस्य शुमन जी,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल सहित भाजपा नगर मंडल के पदाधिकारी,कार्यकर्ता सभासद गण व पूर्व भाजपा प्रत्यासीगण उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English