यूपी : सुल्तानपुर में हर घर नल योजना के तहत हो रही खुदाई में मानव कंकाल मिलने से हड़कम्प..

डरे सहमे खुदाई कर रहे मजदूर काम छोड़कर भागे

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ हो रही खुदाई में मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है,खुदाई कर रहे मजदूर मानव कंकाल मिलने के बाद मौके से काम छोड़कर भाग खड़े हुए।इस बीच डरे सहमे मजदूर के चोटें भी आई हैं।


दरसल जानकारी के अनुसार लंभुआ विधानसभा स्थित शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जूड़ा पट्टी गांव में हर घर नल योजना के तहत ज्ञानी शाह बाबा मजार के बगल चल रही खुदाई में ग्रामीणों के बताने के अनुसार चार मानव कंकाल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। मानव कंकाल मिलने के बाद निर्माण कर रहे मजदूर काम छोड़कर भाग खड़े हुए, इसी बीच हड़बड़ाहट में डरे सहमे एक मजदूर को चोट भी आने की सूचना मिल रही है जिसको ईलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज सुल्तानपुर लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए प्रथम उपचार कर लखनऊ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है।तो वहीं मानव कंकाल का मिलना ग्रामीणों में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

Related Articles

हिन्दी English