यूपी : यहाँ..पिता की तेरहवीं संस्कार में घर पहुँचे बेटे की मछली पकड़ने के दौरान डूबकर हुई मौत..ग्रामीण गमगीन..!

20 दिनों के अंदर पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ तीन दिन पूर्व पिता की तेहरवीं में शामिल होने आए युवक की आज गोमती नदी में मछली पकड़ते समय पानी में डूबकर मौत हो गई। बीस दिनों के अंदर पिता और अब बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय गोताखोर घंटों से युवक की तलाश कर रहे लेकिन अबतक उसका कोई पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार घटना हलियापुर थानाक्षेत्र के कांपा गांव की है। यहां तिरहुत कुसहा गांव निवासी मनोज (25वर्ष) पुत्र बड़ेलाल अपने साथियों के साथ आज मछली पकड़ने के लिए कांपा गांव स्थित गोमती नदी के तट पर पहुंचा था। मनोज जिस सिरे पर बैठा था वहां घंटों मछलियां पकड़ में नहीं आई तो वो बिना की साधन के पैदल ही नदी पार कर दूसरे छोर पर जाने लगा। बरसात के चलते नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ था और मनोज पानी की लहरों में फंस कर डूबने लगा।नदी में डूबते हुए उसने जान बचाने के लिए गुहार लगाई। उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने काफी कोशिश की मगर युवक को पानी मे डूबने से बचा नहीं सके और युवक पानी के तेज बहाव की वजह से वह नदी में डूब गया,अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की खोज शुरू कर दिया है।

ALSO READ:  यूपी : दिन में मजदूरी,रात में पढ़ाई…परिवार के साथ से प्रदीप ने रचा सफलता का इतिहास, जानें

बता दें कि मनोज की छह वर्ष पूर्व शादी हुई थी। पत्नी संजू के साथ उसका तीन वर्ष का बेटा समर है। जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। मनोज चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। तीन दिन पहले ही पिता की तेरहवीं में वो प्रदेश से घर आया था।

Related Articles

हिन्दी English