यूपी : सुल्तानपुर में भाजपा सुशासन दिवस के रुप में मनाएगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 99 वीं जयंती…

गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला करेंगे संबोधित..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

सुल्तानपुर।भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 99 वीं जयंती आज सोमवार 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाएगी।इस अवसर पर पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य कार्यक्रम पयागीपुर कार्यालय पर आयोजित होगा। यहां पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद गोष्ठी आयोजित होंगी।

ALSO READ:  UK:जोशीमठ स्थित ज्योर्तिमठ अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर UKD का धरना-प्रदर्शन

पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि सोमवार 25 दिसम्बर को बीजेपी कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। गोष्ठी में सभी जनप्रतिनिधियों,पूर्व जिलाध्यक्षों व पार्टी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहेंगे।

Related Articles

हिन्दी English