यूपी : सुल्तानपुर में वैदिक यज्ञ व संगोष्ठी समारोह के साथ आर्य समाज के वेद प्रचार सप्ताह का हुआ शुभारंभ..

वेद सर्व कल्याणकारी और विश्व की सबसे बड़ी जरूरत : डॉ.अरविंद कुमार चतुर्वेदी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ आर्य समाज के तत्वावधान में प्रतिवर्ष श्रावणी पूर्णिमा (रक्षाबन्धन) से श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक चलने वाले वेद प्रचार सप्ताह का शुभारंभ आज आर्य समाज मंदिर बाधमंडी सुल्तानपुर में वैदिक यज्ञ व संगोष्ठी समारोह के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम वैदिक मंत्रो के साथ यज्ञ हवन किया गया।तत्पश्चात वक्ताओं ने अपनी बात रखते हुए कहां कि वेद सर्व कल्याणकारी है और विश्व की सबसे बड़ी जरूरत है। अध्यक्षीय उदबोधन में अपने विचार रखते हुए डॉ.अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि वेदों में विज्ञान तकनीकि और जीवन के समस्त उपयोगी भौतिक व आध्यात्मिक तथ्य निहित है। महर्षि दयानंद ने वेदों की ओर लोटो का नारा दिया था। वेदों में ज्ञान के समस्त स्रोत उपलब्ध है ,जिससे हम जीवन कल्याण व विश्व कल्याण की ओर बढ़ सकते हैं।

ALSO READ:  UK:ऋषिकेश में छठे गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, प्रीतम भरतवाण के सुरों ने किया आह्वान सभी देवी देवताओं का

सभा को संबोधित करने वालो में राजेश विश्वकर्मा, उदय राज प्रजापति (मंत्री), अंबिका चौरसिया, वीरेंद्र मिश्रा प्रधानाचार्य, अजित द्विवेदी प्रधानाचार्य, मनीष मिश्रा, विवेकानंद, रजनीकांत, जय सिंह, शमा, निर्मला, कल्पना, मीनाक्षी, अंजलि, पूनम, ओम प्रकाश, विमला, त्रियुगी, सुनील आदि रहे। विदित हो कि आर्य समाज का वेद प्रचार सप्ताह नगर के विभिन्न मुहल्लों में दरियापुर ,शास्त्री नगर, महुवरिया ,लाल डिग्गी ,गोलाघाट इत्यादि स्थानों पर एक सप्ताह तक चलेगा पुनः समापन आर्य समाज बाघमंडी में 6 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर होगा।

Related Articles

हिन्दी English