यूपी : जानिए..अंकुरण परिवार ने दीपावली पर्व को किस तरह से किया सेलिब्रेट..

दिव्यांग स्कूल पहुंचकर ऐसों बच्चों को दिया अपनत्व, नाचे-थिरके दिव्यांग और जलाए दीये..

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

‘वो बेजुबां नहीं लेकिन बोल नहीं सकते। वो उम्र दराज हैं मगर सोच बच्चों जैसी है। वो जवान हैं लेकिन ख्वाहिशें जाहिर नहीं कर सकते। इसलिए कि ये सभी मानसिक दिव्यांग हैं।’ दीपावली के अवसर पर अंकुरण फाउंडेशन की टीम जब इनके मध्य पहुंची तो इनका दर्द जान वे सभी कुछ पल आवक रह गए। लेकिन जैसे ही इनके द्वारा मानसिक दिव्यांगों को अपनापन मिला तो सभी तालियां बजाते हुए झूम उठे। ये दास्तां है शहर से पंद्रह किलोमीटर अमेठा स्थित मानसिक दिव्यांग लोगों के स्कूल में मौजूद मानसिक दिव्यांग बच्चों की..

दरअस्ल जिले का अंकुरण फाउंडेशन इधर कई वर्षों से होली, दीपावली, ईद आदि मौकों पर समाज के उस वर्ग के मध्य पर्व को सेलिब्रेट करने पहुंचता है जिसे समाज ने अछूता बना रखा है। इस दीपावली के अवसर पर भी झुग्गी झोपड़ियों, वृद्धा आश्रम और दिव्यांग स्कूल अंकुरण की टीम पहुंची।

ALSO READ:  यूपी : सुल्तानपुर में सीताकुण्ड घाट की तर्ज पर हनुमान घाट निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष ने किया शिलान्यास

अंकुरण परिवार से जुड़े जितेंद्र श्रीवास्तव बताते हैं कि टीम दिव्यांग बच्चों के लिए मंजन, ब्रश, टॉफी, साबुन, तेल और दीपावली पर्व से संबंधित वस्तुएं मिठाईयां लेकर रिहाई विल टेशन सेंटर पहुंची। स्थिति ये रही कुछ देर यहां दिव्यांग अपने दिमाग पर जोर देते रहे कि आखिर ये इतने लोग आए क्यों? ये हैं कौन? लेकिन धीरे-धीरे जब अंकुरण के साथियों ने उन्हें लाड और प्यार दिया तो वे सभी नाचने लगे। उन्होंने अपने हाथों से दीप जलाए।आपको बताते चलें अमेठा गांव में मानसिक दिव्यांग बच्चों के स्कूल में 35 के आसपास बच्चे हैं। यहां उन्हें शिक्षा-दिक्षा दी जाती है। कई लावारिस दिव्यांग बच्चों को भी यहां शिक्षा दी जाती है। जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल की टीचर स्वयं दिव्यांग हैं। उन्होंने कहा ये पैकेट्स व बोतल इन्हें दिया नहीं जा सकता। इसलिए कही साबुन की रंगीन पैकेट चॉकलेट समझ और तेल की बोतल को कोल्डड्रिंक समझ ये गटक ना लें। अब अंदाज़ा लगाया जा सकता है ऐसों को जब दीपावली की मिठाई, लाई चूड़े कई वर्ष बाद मिले होंगे तो उनकी खुशियों का ठिकाना क्या रहा होगा।

ALSO READ:  गाजियाबाद के होटल में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 11 लड़कियों को बचाया गया, 3 गिरफ्तार

इस मौके पर अंकुरण परिवार से जितेंद्र श्रीवास्तव, अनुराग, आरिफ खान,मनमोहित सिंह, दीपक जायसवाल, सत्यम मिश्रा, आकर्षण यादव, मनीष, प्रतीक ,अभिषेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।।

Related Articles

हिन्दी English