बेटे ने UPSC रिजल्ट आया तो मां को बताया,  माँ मैं IAS बन गया, माँ बोली IAS क्या होता है ?

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
रायबरेली से शानदार खबर है…बेटा आईएएस बन गया…निर्धन, अनपढ़ माता पिटा को बताया तो आईएएस का अर्थ ही नहीं पता था….बेटे ने रिजल्ट आया तो मां को बताया,  माँ मैं IAS बन गया, माँ बोली IAS क्या होता है ? रायबरेली के विमल कुमार ने 107वी रैंक हासिल कर परिवार और गांव का नाम रोशन किया। पिता भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। विमल एक ग़रीब और छोटे परिवार से हैं। सेल्फ स्टडी से ये मुकाम हासिल करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। लेकिन अंत मन, सुकून मिला….बेटे ने माता पिता की जिंदगी बदल दी..अब उम्मीद है वे मजदूरी नहीं करेंगे. ऐसे होनहार बेटे को सबका आशीर्वाद मिले. ईश्वर यही चाहेगा. साथ ही लाखों युवाओं के लिए विमल कुमार एक प्रेरणा बनेंगे अब…शुभकामनायें !
आपको बता दें, शुक्रवार यानी ७ मार्च को रिजल्ट आया है. देश भर से 958 ने यह परीक्षा पास की है. जिसमें आईएएस,आईपीएस,आईएफएस अधिकारी बनते हैं और बाकी सेन्ट्रल सर्विस ग्रुप A और ग्रुप B सेवा में चयनित होते हैं. २०२५ की इस परीक्षा में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है.

Related Articles

हिन्दी English