हमले से पहले भारत घूम रहे थे ईरानी नाविक, ताजमहल के सामने ली थीं सेल्फी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • विशाखापट्टनम में नौसैनिक अभ्यास के दौरान भारत आए थे ईरान के सैनिक।
श्रीलंका के पास जिस ईरानी जहाज पर हमला किया गया अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा उनका दल ताजमहल भी आया था. इस तस्वीर में एक महिला नाविक ईरान की भी है. बाकी अन्य देशों के हैं..भारत में घूमना, ताजमहल के सामने सेल्फी लेना और समुद्र किनारे खरीदारी करना, ईरान के उन नाविकों के लिए यह शायद आख़िरी यादें बन गईं, जिनका जहाज़ कुछ ही दिनों बाद समुद्र में हमले का शिकार हो गया।दरअसल, ईरान की नौसेना का युद्धपोत IRIS Dena फरवरी में विशाखापट्टनम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास मिलन-2026 में शामिल होने भारत आया था। इस दौरान जहाज़ के कई ईरानी नाविकों ने विशाखापट्टनम में घूमने-फिरने के साथ-साथ ताजमहल और बोधगया जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भी दौरा किया। वहां उन्होंने तस्वीरें खिंचवाईं और स्थानीय बाजारों में खरीदारी भी की।

Related Articles

हिन्दी English