देहरादून में सूडान के छात्र ने किया दक्षिण अफ्रिका की युवती से रेप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : राजधानी में एक रेप का मामला सामने आया है. दोनों विदेशी हैं. आरोपी भी और पीडिता भी. आरोपी सूडान का रहने वाला छात्र है नाम है मूसा. पीडिता साउथ अफ्रीका की रहने वाली है. युवती ने दिल्ली में जाकार जीरो FIR की फिर राजधानी ट्रान्सफर हुआ मामला. दोनों देहरादून के एक यूनिवर्सिटी के छात्र हैं. सोमवार को हुई घटना के बाद युवती ने दिल्ली जाकर FIR दर्ज करवाई फिर देहरादून पुलिस को केस ट्रान्सफर हुआ है. आरोपी के खिलाफ मकदमा दर्ज कर लिया है. पीडिता ने पुलिस को बताया की वह ३० अगस्त २०२२ को भारत आई थी. देहरादून के एक उनिवेरिस्टी से वह बीकॉम की पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात दक्षिण सूडान के रहने वाले मूसा नाम के युवक से हुई. मूसा भी यहाँ BBA की पढ़ाई कर रहा है. सोमवार को मूसा ने पार्टी रखी थी. इस पार्टी में उसे भी बुलाया था. पार्टी के बाद वह सो गयी. आरोप है इस दौरान मूसा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती यहाँ से दिल्ली चली गयी. दिली में उसने जीरो FIR दर्ज करवाई. युवती दिली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गयी थी. उसने मेडिकल आदि भी नहीं कराया था. मामले में अजय सिंह का कहना है, क्लैमेंताउन थाने में मामला दर्ज कर लिया है. जांच की जा रही है. पीडिता के आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. पुलिस टीम को जांच करने के आदेश दिए गए हैं.

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English