ऋषिकेश : पुस्तकालय मेले में  विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने लिया ज्ञान का लाभ

ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपने अध्यापकों के साथ पी.जी. कॉलेज ऋषिकेश, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के परिसर में उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित निःशुल्क पुस्तकालय मेले में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न ज्ञानवर्धक पुस्तकों का चयन कर अध्ययन के प्रति अपनी जिज्ञासा को और प्रबल किया।विद्यालय के प्रबंधक प्रो. गौरव वार्ष्णेय एवं विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रोफेसर प्रो.गौरव वार्ष्णेय एवं प्रधानाचार्य उमाकांत पंत सहित कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण करवाया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व एवं अवसरों की जानकारी दी। प्रो गौरव वार्ष्णेय ने बताया कि “पुस्तकें जीवन की सच्ची मार्गदर्शक होती हैं, जो हमें सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।” “ऐसे शैक्षिक आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होते हैं।”विद्यालय के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र खुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर लगभग 100 से अधिक विद्यार्थी एवं अध्यापक प्रवेश कुमार, राजू शर्मा, सतीश चौहान तथा अध्यापिका मनोरमा शर्मा उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK :प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत निर्मित सड़कों के रख-रखाव के लिए संबंधित विभागों की एक समन्वय समिति गठित की जाए : CM धामी

Related Articles

हिन्दी English