ऋषिकेश: श्री देव सुमन विद्यालय में पूर्ण हुआ छात्र महासंघ का चुनाव अध्यक्ष महासचिव पर हुआ टाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: मंगलवार  को छात्र महासंघ का चुनाव परिणाम घोषित हुआ जिसमें 42 वोट की पोलिंग हुईं जिसमें 21 – 21 वोट पाकर एनएसयूआई के देवराज बिष्ट व एबीवीपी के संतोष कुमार त्रिवेदी महासंघ के छ: छ: माह के लिये अध्यक्ष निर्वाचित हुए व एनएसयूआई के विकास शाह व एबीवीपी के उदित मौर्य ने भी 21 – 21 वोट पाकर छ:छ: माह के लिये महासंघ महासचिव निर्वाचित हुए ।

ALSO READ:  UK :विपक्ष ने महिला आरक्षण कुचला आधी आबादी से खुला विश्वासघात: भावना मेहरा

जीत के पश्चात एनएसयूआई के विजयी अध्यक्ष व महासचिव के कई एनएसयूआई कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला के कार्यालय पहुंचे जहां पर जयेंद्र रमोला ने एनएसयूआई के जीते हुए प्रत्याशियों को माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर जीत की बधाई दी और आने वाले भविष्य की शुभकामनाएं दी ।

ALSO READ:  UK : हाथ में लिखा था नाम उसी से हुआ मर्डर का खुलाशा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरतोली नरेंद्र तोपाल गिरफ्तार

स्वागत कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सन्नी प्रजापति, युंका विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, जितेन्द्र पाल पाठी, छात्र संघ यू आर अभय वर्मा, विकास शाह, दौलत रावत, हितेश चौहान, प्रदीप रावत, शंकर नेगी, आशुतोष सेमवाल, आदित्य चौहान, यशपाल चौहान, हितेन बिष्ट, ललित पंवार, संजीव, आदित्य झा आदि मौजूद थे।

Related Articles

हिन्दी English