खैरी खुर्द में एक दंत वाले हाथी की सैर-सपाटा…अँधेरी रात और गांव में दहशत, फसलों को नुकसान, देखिये विडियो 

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश:   क्षेत्र में इन दिनों हाथियों की चहल-पहल बढ़ती जा रही है। कभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर, तो कभी गांव की संकरी गलियों में हाथियों का सैर-सपाटा आम हो गया है। बृहस्पतिवार  की सुबह खैरी खुर्द  गांव की गलियों में हाथी का धमकना ग्रामीणों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गया।प्रातःकाल के समय अचानक हाथी प्रमोद सिंह पंवार के घर की चारदीवारी तोड़ते हुए उनके प्लाट में पहुंच गया। वहां उसने प्लाट में बोई गई सब्जियों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इसके साथ ही पास ही विक्रम सिंह खखलोगा के खेत में बोई गई मक्का की फसल को भी हाथी ने चट कर दिया। हाथी के अचानक आने से गांव में हड़कंप मच गया, और ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया।ग्रामीणों का कहना है कि यह हाथी, जिसे “एक दांत वाला” कहा जा रहा है, अक्सर गांव की गलियों और यहां तक कि शहर की सड़कों पर भी देखा जाता है। इससे न केवल ग्रामीणों में डर बना रहता है, बल्कि उनकी फसलों का भी काफी नुकसान हो रहा है।वन विभाग से लगातार गुहार लगाई जा रही है कि हाथियों के इन हमलों से निपटने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों की सुरक्षा और फसलों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री धामी से गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष  नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की

Related Articles

हिन्दी English