देहरादून : UKSSSC के अलावा STF अब इन परीक्षाओं की भी जांच करेगी, मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून। UKSSSC भर्ती घोटाले से राज्य में हड़कंप मचा हुआ है कि इसकी जांच एसटीएफ कर रही है लेकिन अब इसके अलावा अन्य जो परीक्षाएं हुई थी उसकी भी जांच एसटीएफ को सौंप दी गई है।

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने बताया कि UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच STF द्वारा की जा रही है। इसी परिपेक्ष्य में पूर्व में आयोजित हुई सचिवालय रक्षक एवं कनिष्ठ सहायक (ज्यूडिशियरी) परीक्षाओं की जांच भी STF के सुपुर्द की गई है।

ALSO READ:  UP : नगर निगम की महिला राजस्व निरीक्षक राधा देवी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वर्ष 2020 में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा वन आरक्षी (फॉरेस्ट गार्ड) परीक्षा में ब्लूटूथ के जरिये नकल कराने वाले गिरोह को पकड़ा था, जिस संबंध में जनपद हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल में अभियोग पंजीकृत हैं। इन अभियोगों का भी STF द्वारा पुनः परीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

हिन्दी English