देहरादून : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने देहरादून मालदेवता में बादल फटने से आई बाढ़ में प्रभावित महिलाओं व परिवारजनों से की मुलाकात

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने देहरादून मालदेवता में बादल फटने से आई बाढ़ में प्रभावित महिलाओं व परिवारजनों से की मुलाकात

रविवार को महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कण्डवाल ने सरखेत देहरादून में बादल फटने से आयी आपदा से प्रभावित परिवारों से मिलने मालदेवता स्थित विद्यालय में पहुंची। वहां महिला आयोग की अध्यक्षा ने पीड़ित महिलाओं व लोगो को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। महिला आयोग की अध्यक्षा  कुसुम कण्डवाल इस आपदा में हताहत हुए लोगो के परिजनों के घर पर जाकर भी पीड़ितों से मुलाकात की।

ALSO READ:  UK :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न, 9 महिला कैडेट्स ने भी रचा इतिहास

आयोग अध्यक्ष कण्डवाल ने पीड़ित महिला को मिलकर उनकी परेशानी व समस्याओं को सुना। महिलाओं के द्वारा उन्हें विस्थापित करने के निवेदन पर आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि वह  मुख्यमंत्री  माननीय मंत्री गणेश जोशी  से भी उनके जल्द पुनर्वास व रोजगार के लिए बात करेंगी।
इस अवसर पर साथ में अनुराधा वालिया व अंजू बलूनी सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English