बागेश्वर :सेंट जोसफ स्कूल परिवार ने आश्रम पहुँच कर जरूरतमंद बच्चों और बुजुर्गों का हाल जाना, वितरित किये सप्रेम कपड़े व् खाद्य सामग्री

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : कुमाऊं की काशी कहे जाने वाले बागनाथ नगरी बागेश्वर में प्रतिष्ठित सेंट जोसेफ स्कूल बागेश्वर में क्रिसमस सेवा सप्ताह तहत विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर नीलेश्वर स्थित राजकीय वृद्धआश्रम व समाजकल्याण विभाग के आश्रम पद्धति स्कूल के बच्चों और बुजुर्गों को कम्बल,फल, टॉफी बिस्किट और कपड़े अन्य खाद्य सामग्री वितरण किया गया।

ALSO READ:  ऋषिकेश में अखिल भारतीय राजभर संगठन उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

बुधवार को  इस  दौरान सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर आपस में खुशियां बांटी स्कूली बच्चों ने आश्रमवेट के बच्चों से कविताएं औऱ बुजुर्गों से आशीर्वाद लेते हुए साथ ही उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य फादर विजय टेलिस ने बताया जैसे जिस प्रकार प्रभु येशु गरीबो अनाथों का सहारा थे। उनके मार्ग पर चलते हुए उन्होंने भी क्रिसमस सेवा सप्ताह कार्यक्रम तहत अपनी खुशिया बच्चों व अनाथ बुजुर्गों के साथ बांटी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षिका सिस्टर फ़्लोरिन,कल्पना,सुषमा,नीलम गढ़िया,रौशनी,मीनाक्षी पांडा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English