ऋषिकेश : ब्रह्म्तोत्सव का दूसरा दिन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुंजायमान हुआ श्री कृष्ण कुंज

- महाराजश्री ने कहा 9 वर्ष तक के बच्चों को मोबाइल से दूर रखें यह बचपन ख़राब कर रहा है
- राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल भी पहुंची महाराजश्री से आशीर्वाद लेने
ऋषिकेश : शुक्रवार को माया कुंड स्थित श्री कृष्ण कुंज में पांच दिवसीय 28वां ब्रह्मोत्सव का दूसरा दिन था. उत्सव भव्यता और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। विशेष बात छोटे छोटे बच्चों की सहभागिता धार्मिक आयोजनों में नई ऊर्जा भर देती है।उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. कोई नृत्य कर रहा था तो कोई गायिकी कर अपनी प्रस्तुति दे रहा था. जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।जगद्गुरु स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज ने बताया कि यह उत्सव भगवान वेणुगोपाल के प्राकट्य के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष धूमधाम से आयोजित किया जाता है। देश विदेश से हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए कृष्ण कुंज पहुंच रहे हैं। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए आयुर्वेद रत्न डॉ. डीके श्रीवास्तव ने उन्हें पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर, युवराज स्वामी गोपालाचार्य जी महाराज ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं. बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करते हैं।अक्षय तृतीया का दिन अत्यंत विशेष होने वाला है।भगवान का 108 (अष्टोत्तर शत) रजत कलशों से भव्य अभिषेक किया जाएगा।सायंकाल में भगवान वेणुगोपाल गर्भ गृह से बाहर आकर भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलेंगे। २० अप्रैल को समापन होगा ब्रह्मोत्त्सव का. आयोजन में महंत रवि प्रपन्नाचार्य, रोशन लाल कौशिक, पीके श्रीवास्तव, आचार्य लक्ष्मी नारायण, आचार्य राघवेंद्र, राकेश मोहन, विजय वशिष्ठ, संजय दीक्षित, राकेश मोहन, अयोध्या दास रामायणी, उमाकांत उपाध्याय, संजय दीक्षित और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। राज्य महिला आयोग आध्यक्ष कुसुम कंडवाल भी पहुंची थी महाराजश्री से आशीर्वाद लेने.




