मुनि की रेती : पूर्णानंद घाट पर धूमधाम से मनाई गई हरतालिका तीज, हुई विशेष आरती

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • पूर्णानंद घाट पर महिलाओ ने की हरतालिका तीज पर विषेश गंगा आरती
  • पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया हर्षाेल्लास के साथ हरतालिका तीज मनाई
मुनि की रेती :  ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में विश्व प्रसिद्ध प्रथम महिला गंगा आरती में हरतालिका तीज पर्व बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओ ने की हरतालिका तीज पर विषेश गंगा आरती।डॉक्टर ज्योति शर्मा ने बताया कि भादो के महीने में जब संपूर्ण धरा पर हरियाली की चादर बिछी रहती है, प्रकृति के इस मनोरम क्षण का आनंद लेने के लिए लोग लोक गीत अथवा तीज के गीत गाकर उत्सव मनाया जाता है। लुप्त होती संस्कृति व परंपरा को अमली जामा पहनाने और रिश्तों की कड़वाहट को दूर करने की जिम्मेदारी ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट निभा रहा है।
ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी  ने कहा उन्होंने घर-परिवार में महिला की महत्त्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और कहा कि यदि लड़कियां अपनी परंपराओं का निर्वहन करेंगी तो उनका और उनके परिवार का जीवन निश्चित ही खुशहाल बनेगा। हरतालिका तीज के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम और त्याग का प्रतीक है।  महिला गंगा आरती में मुख्य रूप से मुख्य रूप से गंगा आरती में डॉ. ज्योति शर्मा, आचार्य सोनिया राज, अंजना उनियाल, पुष्पा शर्मा, पूनम रावत, बंदना नेगी, गायत्री देवी, प्रमिला, आदि ने गंगा आरती की।

Related Articles

हिन्दी English