SP पिथौरागढ़ द्वारा थाना बेरीनाग का वार्षिक निरीक्षण कर अधीनस्थ कर्मियों को दिये आवश्यक दिशा- निर्देश 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • SP पिथौरागढ़ द्वारा थाना बेरीनाग का वार्षिक_निरीक्षण कर अधीनस्थ कर्मियों को दिये आवश्यक दिशा- निर्देश
  • सीएलजी गोष्ठी आयोजित कर आम जनमानस की समस्याओं व सुझावों के बारे में ली गयी जानकारी।

बेरीनाग : पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव द्वारा  दिनाँक- 22.03.2024 को थाना बेरीनाग का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक बेरीनाग,  उमराव सिंह सहित थाने में नियुक्त अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स- एम्युनेशन, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, सी.सी.टी.एन.एस., थाना भोजनालय, बैरकों, थाना परिसर इत्यादि का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ –सफाई के साथ-साथ थाना भोजनालय, बैरक, इत्यादि की नियमित रुप से साफ-सफाई किये जाने, थाने के खराब भवनों, दीवारों, फर्नीचर, फर्स इत्यादि की मरम्मत किए जाने तथा थानों में काफी समय से लम्बित विवेचना, जाँच अहकामातों के सफल निस्तारण व सीज किये गये वाहनों का यथाशीघ्र निस्तारण कर नियमानुसार नीलामी की कार्यवाही करने हेतु प्रभारी निरीक्षक बेरीनाग को निर्देशित किया गया। आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत सक्रिय अपराधियों, शान्ति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरूद्ध निवारक कार्यवाही करने तथा नियमित रुप से सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशे का अवैध कारोबार करने वालों, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही करने एवं बाहरी व्यक्तियों/ किरायेदारों/ फड़-फेरी, रेड़ी/ठेले लगाने वालों का शत प्रतिशत सत्यापन करने एवं सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों के शस्त्र जमा करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने में नियुक्त समस्त अधि0 /कर्म0 गणों का सम्मेलन लेकर उनकी विभागीय व पारिवारिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी तथा समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया गया। सभी अधिकारी/ कर्मचारी गणों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।

ALSO READ:  UK : मिली सरकारी नौकरी...मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ESI के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना क्षेत्र के सीएलजी सदस्यों, व्यापार मण्डल पदाधिकारियों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों/ सीनियर सिटीजनों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में उपस्थित सभी लोगों से उनकी समस्याओं व सुझावों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा समस्याओं का निस्तारण व सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया गया।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की, सफाई भी की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English